नवरात्रि मनाने का सबसे उत्तम तरीका है कि इसे....

जीवन एक रहस्य है, इसे समझने की कोशिश मत करें, इसका आनंद लें। नवरात्रि का त्योहार इसी मूल सूझ-बूझ पर आधारित है।

देवी उल्लास की अभिव्यक्ति हैं। मेरी कामना है कि आप इस नवरात्री में भरपूर उल्लास को जानें।

देवी एक चीख की तरह हैं - एक उन्माद, जो न तो पागलपन है और न ही विवशता, बस एक विशुद्ध आनन्द है।

स्त्री-प्रकृति या 'शक्ति' जीवन का एक शक्तिशाली आयाम है। 'शक्ति' के बिना किसी चीज़ का अस्तित्व नहीं होगा।

नवरात्रि मनाने का सबसे उत्तम तरीका है कि इसे उत्सव-भावना में मनाया जाए। जीवन का यही रहस्य है : बिना गंभीर हुए, खुद को पूरी तरह झोंक देना

अगर आप देवी को खुद से ऊपर रखते हैं, तो आप उनकी कृपा के प्रति उत्तम रूप में उपलब्ध होंगे।

अगर भक्ति से आपका हृदय पिघल गया है, तो देवी आपको ऐसे लाखों अलग-अलग तरीकों से मदद करेंगी, जिन्हें आप समझ भी नहीं सकते।